Breaking News

header ads

Box Office: ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली 2018 की 10 फ़िल्में Most Earning Movies 2018

मुंबई। 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' ने ओपनिंग वीकेंड का सफ़र पूरा कर लिया है। फ़िल्म ने पहले तीन दिनों में 11.78 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि फ़िल्म टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस की सूची में शामिल नहीं हो पायी है और लिस्ट में इस हफ़्ते भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
इस सूची में जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' और अक्षय कुमार की 'गोल्ड
' ताज़ा एंट्री हैं, जो 15 अगस्त पर रिलीज़ हुईं। दोनों ही फ़िल्मों ने शानदार शुरुआत की। गोल्ड ने जहां 25.25 करोड़ की ओपनिंग ली, वहीं सत्यमेव जयते को 20.52 करोड़ पहले दिन मिले। बुधवार को रिलीज़ होने की वजह से दोनों फ़िल्मों को 5 दिन का ओपनिंग वीकेंड मिला है, जो कमाई के लिहाज़ से काफ़ी अहम है। सत्यमेव जयते ने जहां ओपनिंग वीकेंड में 56.91 करोड़ जमा किये, वहीं गोल्ड ने 71.30 करोड़ का कलेक्शन किया।
इन फ़िल्मों की एंट्री से सोनू के टीटू की स्वीटी और राज़ी टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस की लिस्ट से बाहर हो गयी थीं। इन दोनों फ़िल्मों ने क्रमश: 26.57 करोड़ और 32.94 करोड़ ओपनिंग वीकेंड में जमा किये थे। इस लिस्ट में अक्षय की दो फ़िल्में पैडमैन और गोल्ड हैं, जबकि जॉन की एक ही फ़िल्म लिस्ट में रह गयी है। परमाणु- द स्टोरी ऑफ़ पोखरण पहले लिस्ट में थी, पर अब निकल गयी है। ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फ़िल्में इस प्रकार हैं-
10. दसवें स्थान पर आ गयी है 'धड़क', जिसने ₹33.67 करोड़ रिलीज़ के पहले तीन दिनों में जमा किये हैं। शशांक खेतान निर्देशित फ़िल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। आगे बढ़ने से पहले Interesting Fact Break: जाह्नवी-ईशान की धड़क ने आलिया भट्ट की राज़ी को ओपनिंग वीकेंड में तो नीचे धकेला ही है, साथ ही ओपनिंग डे कलेक्शंस की लिस्ट में भी फ़िल्म ने आलिया की पहली फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर को पीछे छोड़ा है। 2012 में आयी स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर ने ₹7.48 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था, जबक धड़क ने ₹8.71 करोड़ ओपनिंग डे पर बटोरे हैं। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के करण जौहर निर्माता-निर्देशक थे, वहीं धड़क के वो निर्माता हैं।
9. नौवें स्थान पर आ गयी है 'वीरे दी वेडिंग', जिसने ओपनिंग वीकेंड में ₹36.52 करोड़ जमा किये। एक जून को रिलीज़ हुई फ़िल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है। चार दोस्तों की इस कहानी में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।
8. ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन की लिस्ट में आठवें नंबर पर 'पैडमैन' है, जिसने ₹40.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस बायोपिक फ़िल्म में अक्षय कुमार ने अरुणाचलम मुरुगनाथम का किरदार निभाया, जबकि राधिका आप्टे उनकी पत्नी के किरदार में थीं। सोनम कपूर ने भी फ़िल्म में एक अहम किरदार प्ले किया था। अक्षय और निर्देशक आर बाल्की का ये पहला एसोसिशन था। 'पैडमैन' हिट रही।
7. सातवें स्थान पर खिसक गयी है राजकुमार गुप्ता निर्देशित 'रेड', जिसने ओपनिंग वीकेंड में ₹41.01 करोड़ जमा किये। इस फ़िल्म में अजय देवगन ने इनकम टैक्स अधिकारी का रोल निभाया। इलियाना डिक्रूज़ ने उनकी पत्नी का किरदार प्ले किया। ₹100 करोड़ से अधिक कमाकर ये फ़िल्म भी हिट रही।
6. छठे स्थान पर जॉन अब्राहम की फ़िल्म सत्यमेव जयते है, जिसने 56.91 करोड़ 5 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में जमा किये हैं, जबकि तीन दिनों में फ़िल्म न 37.62 करोड़ का कलेक्शन किया था।
5. पांचवें स्थान पर अक्षय कुमार की गोल्ड आ गयी है। इस फ़िल्म ने रिलीज़ के 5 दिनों में 71.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि तीन दिन में फ़िल्म का कलेक्शन 43.75 करोड़ था।
4. ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में चौथे स्थान पर टाइगर श्रॉफ़ की 'बाग़ी2' है, जिसे अहमद ख़ान ने डायरेक्ट किया। इस एक्शन-रोमांटिक फ़िल्म में दिशा पाटनी पहली बार टाइगर के साथ आयीं। एक्शन को लेकर टाइगर की इमेज के चलते फ़िल्म ने ₹73.10 करोड़ का शानदार ओपनिंग वीकेंड किया।
3. तीसरे स्थान पर है रेस 3, जिसने ओपनिंग वीकेंड में ₹106.47 करोड़ जमा किया है। रेमो डिसूज़ा निर्देशित फ़िल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल, जैकलीन फ़र्नांडिस, अनिल कपूर, साक़िब सलीम और डेज़ी शाह ने मुख्य किरदार निभाये हैं।
2. लिस्ट में 'पद्मावत' दूसरे स्थान पर है। संजय लीला भंसाली की इस मैग्नम ओपस ने ₹114 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें ₹19 करोड़ पेड प्रीव्यूज़ का भी शामिल है। पद्मावत काफ़ी समय तक विवादों में भी रही थी, जिसकी वजह से इसे 2017 से हटाकर 2018 में रिलीज़ किया गया। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण ने चित्तौड़ की रानी पद्मावती, शाहिद कपूर ने राजा महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह ने दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। पद्मावत 2018 की पहली ₹300 करोड़ की फ़िल्म भी है। हालांकि बजट अधिक होने की वजह से फ़िल्म बहुत फ़ायदे में नहीं माना गया है।
1. ₹120.06 करोड़ के साथ Top 10 Opening Weekend Collections की लिस्ट में टॉप पर है संजू। राजकुमार हिरानी निर्देशित संजय दत्त की इस बायोपिक में रणबीर कपूर, परेश रावल, सोनम कपूर, विक्की कौशल और मनीषा कोईराला ने मुख्य किरदार निभाये।

Post a Comment

0 Comments